पच्छाद : अग्निवीर की ट्रेनिंग के दौरान 19 साल के “पंकज चौहान” का निधन, पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
सराहां 26 मई
उपमण्डल पच्छाद के अंतर्गत आने वाली बागथन पंचायत के बघार पावरी गाँव के अग्निवीर पंकज चौहान का उनके पैतृक गाँव मे पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।उनके छोटे भाई विनीत चौहान ने मुखाग्नि दी। वहीं स्पेशल फोर्सेज की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ओनर दिया।गौरतलब है कि दिवंगत पंकज चौहान जो जबलपुर में अग्निवीर के दूसरे बेच का प्रशिक्षण कर रहे थे का 24 मई को प्रशिक्षण के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी।
शुक्रवार सुबह उनका शव उनके पैतृक गांव लाया गया जहाँ इलाके वासियो ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।इस अवसर पर प्रशासन की और से नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार,कानूनगो सुरेश कुमार,भुतपूर्व सैनिक एकता मंच की और से अध्य्क्ष लाल चंद,नरेन्द्र सिंह,संजीव गौतम,नरवीर सिंह, प्रदीप,दिनेश,नरेंद्र,एएसआई मोती लाल, हेमराज,यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद व पच्छाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी वहीं दिवंगत के पिता सतपाल व माता रीना देवी को दुःख की इस घड़ी में किसी भी तरह के सहयोग के लिये उन्हें आश्वासन दिया




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें