राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा शनिवार को घोषित 10 जमा दो का परिणाम शानदार रहा।इस परीक्षा में विद्यालय की कुल 20 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से 19 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई।
आभा पुंडीर ने विद्यालय में प्रथम ,अर्चना देवी ने द्वितीय तथा आँचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, विद्यालय परिवार व एसएमसी
ने बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें