सराहां 24 मई
पच्छाद क्षेत्र की सिरमौरी मंदिर पंचायत के नावल गांव के 25 वर्षीय सचिन शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पच्छाद क्षेत्र की सिरमौरी मंदिर पंचायत के नावल गांव के सचिन शर्मा के परिवार व क्षेत्र के लोगों ने यह कभी नही सोचा होगा कि इस नौजवान की ऐसी दुखद मृत्यु होगी।
बहादुर सचिन शर्मा के माता पिता को ऐसा लगता था कि उनका बेटा लंबे समय तक देश की सेवा करेगा।25 वर्षीय सैनिक सचिन शर्मा को बहन साक्षी व परिवार के भाई विकास द्वारा मुखग्नि दी गई। सचिन माता पिता का एक ही सहारा था।जो उनकी आजीविका का भी सहारा था। सचिन अपने पीछे डेढ़ माह की बेटी व पत्नी को छोड़ गए। इसके अलावा सचिन के एक बहन व माता पिता है।इस दुखद निधन से परिवार व क्षेत्र में दुख की लहर। सचिन शर्मा की मृत्यु के बाद जैसे ही कमांड हॉस्पिटल चंडी मंदिर से घर में सचिन शर्मा की मृत्यु की सूचना आई उसके बाद से लगातार परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। सचिन शर्मा की पत्नी व माता-पिता को परिवार वालों द्वारा हौसला दिया जा रहा था परंतु उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।इससे पहले भारतीय सेना, हिमाचल पुलिस ने सलामी दी ।इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक एकता मंच के सदस्यों द्वारा भी सचिन शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव कुमार धीमान व तहसीलदार पच्छाद विपिन वर्मा द्वारा सचिन शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर आए अधिकतर लोगों का यही कहना था कि किसी परिवार के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि सचिन बहुत होनहार लड़का था। एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव कुमार धीमान ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए दुखद है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें