सराहां 26 मई
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा विद्यालय की 36 छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमे से 27 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की।विद्यालय की तेजस्विनी भंडारी ने 679 अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।जबकि स्वास्तिका 657 अंक लेकर दूसरे व स्मृति 627 अंक लेकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही।विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने इसका श्रेय छात्राओं की कड़ी लगन व परिश्रम,अध्यापकों की कर्तव्यपरायणता व कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सकारात्मक रवैये को दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें