दनोई पुल Alternative Route पर Pick-up पलटने से फिर 2 घंटे बंद हुआ संगड़ाह-ददाहू-नाहन मार्ग


सगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर टूटे Danoi Steel Truss Bridge के पास बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर सोमवार पिकअप HP-71A 0343 के पलटने से 1 बार फिर करीब 2 घंटे यहां यातायात व्यवस्था ठप्प रही और दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। 3 दिन पहले इस तंग व चढ़ाई वाले संपर्क मार्ग पर 1 Private Bus खराब होने से भी लगभग इतनी ही देर यातायात बंद रहा था। गत 24 अप्रैल को 1 Multy Axel Truck के साथ खड्ड में जा गिरे 50 साल पुराने पुल की जगह बनने वाले नए Steel Truss Bridge का Launching तक का 40% निर्माण कार्य PWD के अनुसार पूरा हो चुका है। Chief Minister Sukhvinder Sukkhu ने उस दौरान Within 3 Week इस पुल को तैयार करने को कहा था। क्षेत्र में चल रही 5 Limestone Mines व आधा दर्जन Fectory से निकलने वाले Overloaded Trucks इस पुल के टूटने का मुख्य कारण बताए गए।

टिप्पणियाँ