संजय राजन सराहां
सराहां 13 मई
ब्लाकं कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा आज राजगढ मे कर्नाटक के कांग्रेस की शानदार जीत के लिए जश्न मनाया व पटाखे चला कर खुशी मनाई ब्लाकं कांग्रेस कमेटी पच्छाद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान की अध्यक्षता मे यहा पुराना बस स्टैड पर जीत का जश्न मनाया और पटाखे चलाकर खुशी जाहिर की और मिठाई बांटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव दयाल प्यारी ने पत्रकारो से अनौपचारिक बातचीत मे कहा कि जीत का यह सिलसिला हिमाचल से आरंभ हुआ था और धीरे धीरे देश के सभी राज्यो मे भाजपा की करारी हार हो रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव मे देश मे पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योकि अब भाजपा की जन विरोधी नितियो से जनता तंग आ चुकी है इस मौका पर दीपक धीर ,सुधीर ठाकुर,सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहै ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें