संजय राजन सराहां सिरमौर
सराहां14 मई
डीएवी पब्लिक स्कूल सराहां का वार्षिक समारोह रविवार को कुश्ती स्टेडियम सराहां में आयोजित किया गया जिसमें डॉ हरनीत कौर एआरओ जोन जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस अवसर पर मुख्यातिथि ने
दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मानव को भगवान ने बनाया लेकिन उनमें मानवता भरना डीएवी का मिशन है और इसी मिशन को पूरा करने के लिये हम प्रयासरत है।विद्यालय के विद्यार्थियों की संस्कृतिक प्रस्तुतियों की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आय है।पर खूबसूरत नृत्य करके माहौल को भगतिपूर्ण किया।उसके उपरांत एलकेजी व केजी के बच्चों ने अपनी खूबसूरत अदाओं से सबक मन मोहा।उसके उपरांत विद्यार्थियों ने हनुमानचालीसा को नृत्य के रूप में प्रदर्शित कर सभी को बजरंग बली के रंग में रंग दिया।उसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय से पढ़े विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में पाई सफलता का भी ब्यौरा दिया। उसके उपरांत छठी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने काला से काला मेरा काला सा सरदार इत्यादि गानों पर पंजाबी गिद्दा कर खून धमाल मचाया।अंत मे मुख्यातिथि ने पुरस्कार वितरण कर सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें