राजगढ़ खैरी लाना चेता सडक पर गहरी खाई मे गिरी मारुति कार, कार मे सवार चारो लोगो की मौका पर मोत

सिरमौर जिला के राजगढ़ खैरी लानाचेत सडक पर मंगलवार सुबह तडके एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में चार लोगो की मौका पर ही मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है।जबकि दो मृतक पति पत्नि बताएं जा रहे है  मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय पेश आया मारुति कार नंबर एच पी 16 ए 1721 लानाचेता से राजगढ की और आ रही थी तो अचानक पबौर नामक स्थान पर गहरी खाई मे जा गिरी ।

इस हादसे मे मरने वालो  की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है। उधर, संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया हादसे की सुचना मिलते ही  नौहराधार चौकी व संगडाह थाने से पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।।

टिप्पणियाँ