स्वास्थय खण्ड पच्छाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनोना, शीना,धरोटी,दीद घलुत,में भरे जाने है आशा के खाली


 सराहां 16 मई

स्वास्थय खण्ड पच्छाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनोना, शीना,धरोटी,दीद घलुत,में आशा के खाली पद भरे जाने है।इस संदर्भ में इच्छुक महिला उम्मीदवारों से 20 मई तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।उमीदवार उसी पंचायत की निवासी होनी चाहिये।उसकी उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच हो व महिला शादीशुदा होनी चाहिये।

विधवा,तलाकशुदा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।ग्रामीण क्षेत्रो के लिये नियुक्त होने वाली आशा को कम से कम आठवी पास होना जरूरी है।आवेदन सादे कागज पर प्रमाणपत्रों के छाया प्रति के साथ 20 मई तक खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाए जा सकते है।इन पदों के लिये साक्षात्कार 26 मई को प्रातः 11 बजे खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सराहां में लिये जाएंगे।यह जानकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद कार्यालय स्थित सराहां ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दिये ।

टिप्पणियाँ