सराहां में आयोजित हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक,लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा


संजय राजन सराहां सिरमौर

सराहां में आज भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक  जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई,बैठक में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव मुख्य बिंदु रहा। इस बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए साथ ही महा जनसम्पर्क अभियान जोकि 30 मई से 30 जून तक आयोजित होना है पर विशेष चर्चा की गई । बैठक में विशेष तौर पर मौजूद शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जिन्होंने  देश को अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। 

उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि आज भारत पूरे विश्व मे सम्मान की दृष्टि से देखा जाता हैं। और भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। सांसद ने सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आगामी लोस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश की कमान सौंपनी है जिससे हमारा देश इसी तरफ आगे बढ़ता रहे। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप,सीमा कन्याल,बलदेव भण्डारी,नारायण सिंह के अलावा कई वक्ताओं ने पार्टी व संगठन की मजबूती  व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।

टिप्पणियाँ