संजय राजन, सराहां | सिरमौर
सराहां 27 मई
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सराहां का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
सभी विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की जिसमें अथर्व शर्मा 682 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि भविष्य में उनका लक्ष्य सिविल सर्विस की परीक्षा उतीर्ण कर आईएएस अधिकारी बनना है।जबकि कृतिश अग्रवाल ने 679 अंक प्राप्त करके स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया और 678 अंक प्राप्त करके क्षितिज शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।ये दोनों मेघावी छात्र भविष्य में डॉक्टर बन कर समाज सेवा करने का सपना संजोय हुए हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें