सराहां 5 मई
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक पच्छाद की मासिक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राम लाल गौतम की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न हुई।बैठक में नये वेतनमान 2016 के अनुसार कोई भी देय अभी तक पेंशनर्स को नहीं मिला तथा जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं वेतनमान निर्धारण हेतू अभी तक महालेखाकार हिमाचल प्रदेश शिमला को नहीं भेजी गई है जो कि अत्यंत खेद का विषय है।बेठक में सभी सदस्यों ने एक मत होकर मांग रखी कि विभाग द्वारा जल्द से जल्द इसे सम्बंधित कार्यालय में भेजा जाय।बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग से इस विषय को लेकर चर्चा करेगा।इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल रिम्बर्स बिल काफी समय से भुगतान हेतू लंबित पड़े हैं जिसका शीघ्र भुगतान करने की सरकार से मांग की गई तथा फिक्स मेडिकल अलाउंस की राशि कम से कम एक हजार रुपये किये जाने व नए वेतनमान निर्धारण के लाभ,ग्रेज्युटी ,कॉम्युटेशन,लीव इनकेशमेंट इत्यादि सभी लाभ एक मुश्त जारी करने की सरकार से मांग की गई।इस अवसर पर प्रमोद गौतम,अमर सिंह ठाकुर,ईश्वर दत शर्मा,नरेश जस्सल,जगत राम शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंदर दत शर्मा, सुरेश कुमार,राम स्वरूप शर्मा,रतन सिंह,प्रेम सिंह,बाबू राम सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें