पच्छाद क्षेत्र में दो दिनों के भीतर दो दुखद समाचार , पावरी बघार सेना के जवान की सिर में दर्द होने के बाद मृत्यु
सराहां 25 मई
पच्छाद क्षेत्र में दो दिनों के भीतर दो दुखद समाचार सामने आए है। यह दोनों दुखद समाचार भारतीय सेना में जवानों की आकस्मिक मृत्यु को लेकर हुई है।बुधवार को जहां परिवार के इकलौते बेटे सचिन शर्मा की मृत्यु के बाद वह पंचतत्व में विलीन हो गए वहीं बुधवार की सांय को पच्छाद क्षेत्र के ही बागथन पंचायत के पावरी बघार के जवान की सिर में दर्द होने के बाद मृत्यु हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई है।
पंकज चौहान के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उनके दोनों बेटों को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा पहले से ही था। उन्होंने कहा कि पंकज चौहान की अचानक मृत्यु के बाद पूरा परिवार व क्षेत्र सदमे में है।

सेना द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।आप लोग घबराएं नहीं। उसके बाद पंकज चौहान का फोन नहीं आया। पंकज चौहान के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सांय व मंगलवार की सुबह जबलपुर सेना कार्यालय से फिर फोन आया कि पंकज चौहान के सिर में दर्द है और उनका उपचार किया जा रहा है ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें