अन्तराष्ट्रीय मासिक स्वच्छता दिवस: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनातिक्केर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित
संजय राजन, सराहां | सिरमौर
सराहां 27 मई
बाल विकास परियोजना अधिकारी ,पच्छाद स्थित सराहाँ के तत्वाधान में 27 मई 2023 को अन्तराष्ट्रीय मासिक स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनातिक्केर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमे 100 छात्रों एवम छात्रों को मासिक स्वच्छता बारे जागरूक किया गया | इस अवसर पर प्रधान ,ग्राम पंचायत नैनातिक्केर अंजू ठाकुर , सदस्य खंड विकास समिति सचिन ने विशिस्थ अतिथि के रूप में भाग लिया | शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर इशानी वर्मा, चिकित्सा अधिकारी ,नैनाटिककर एवम डॉक्टर आस्था , आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित बच्चों को मासिक धरम के चक्र व् इस दौरान रखने वाली स्वच्छता बारे एवम अनेमिया जैसे रोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा व्यायाम के माध्यम से माहवारी के समय किये जाने वाले बारे भी व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित किया |
बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान द्वारा छात्रों को अच्छे स्पर्श एवम बुरे स्पर्श बारे अपने विचार व्यक्त किये गए | इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे कुमारी श्रेया शर्मा , स्नेह अत्तरी, गुंजन को प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया | इस अवसर पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमे प्रथम ,द्वीतीय एवम तृतीय के नगद पुरस्कार भी प्रदान किये गए | इस अवसर पर प्रधानाचार्य रनजीत सिंह वर्मा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गए तथा अन्य शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |
वृत पर्यवेक्षक सुषमा, कुसुम ,सरोज द्वारा भी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान आने वाली परेशानियों एवम उसके निवारण बारे भी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की गई |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें