द हिमाचल प्रदेश राज्य को ऑपरेटिव बैंक की यशवंत नगर शाखा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

 


सराहां 9 मई

द हिमाचल प्रदेश राज्य को ऑपरेटिव बैंक की यशवंत नगर शाखा द्वारा ग्राम पंचायत नेई नेटी में सोमवार 8 मई को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जो विशेष रूप से पीएमजेजेबीवाई,पीएमएसएसबीवाई बीमा योजना के बारे में लोगों को जागृत करना था।

इस शिविर में कार्यालय सहायक संजीव गौतम ने ग्राम पंचायत नेई नेटी के लोगों को इन योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दीतथा शिविर में आए लोगों के पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसएसबीवाई के खाते भी खोले गए तथा जिन लोगों के खाते नहीं है उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों के बीमा खाते खोलने का आग्रह किया।इस शिविर में ग्राम पंचायत नेई नेटी तारा दत ,उप प्रधान राजेन्द्र कंवर ,नीलम शर्मा, बाबू राम,संतोष शर्मा,अनिता सहित पंचायत के लगभग 70 लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ