बताया गया कि एचआरटीसी की एक बस बडाखम्बा से टापरी की तरफ जा रही थी। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बस बडाखम्बा के पास सड़क किनारे एक पहाड़ी से टकरा गई। जिससे बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में 19 यात्री घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही भावनगर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि बस में 24 यात्री सवार थे। इनमें चालक समेत 19 घायल हैं। चालक वाला बस का हिस्सा पहाड़ी से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और कोई गंभीर नहीं हैं। प्रवक्ता ने बताया कि भावनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे का कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें