सिरमौर: काटली पंचायत के प्रधान निलंबन के बाद धर्मपाल की अब आगामी 6 महीने के लिए सभी शक्तियां छीन ली

 सराहां 2 जून

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की काटली पंचायत के प्रधान निलंबन के बाद हाल ही बहाल हुए धर्मपाल की अब आगामी 6 महीने के लिए सभी शक्तियां छीन ली गई हैं। काटली पंचायत के उपप्रधान मनोज गौतम को आगामी 6 महीने के लिए प्रशासनिक, वित्तीय व ग्रामसभा सभी तरह की शक्तियां उपायुक्त की ओर से जारी करने की दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  बता दें कि करीब 6 माह पूर्व काटली पंचायत के प्रधान धर्मपाल पर ग्रामीणों ने सीमेंट की हेरा फेरी के आरोप लगाए थे। 

इस मामले में ग्रामीणों ने बीडीओ, एसडीएम व डीसी के पास शिकायतें की थी। जिस पर डीसी सिरमौर ने एसडीएम पच्छाद को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले में रिपोर्ट सौंपने के आदेश किए थे। एसडीएम पच्छाद की रिपोर्ट के बाद उपायुक्त सिरमौर ने आगामी 6 महीनों के लिए निलंबित रहने के बाद हाल में बहाल हुए प्रधान की सभी शक्तियां छीनकर उपप्रधान को दे दी है। पंचायत प्रधान धर्मपाल पर एस्टीमेट से ज्यादा सीमेंट खरीदने तथा मौके पर सीमेंट ना मिलने सहित अन्य कई आरोप लगे थे। जिसमें से जांच अधिकारी द्वारा मौके पर सीमेंट ना मिलना, ना ही विकास कार्य होने का चार्ज प्रूव हुआ है। जिसकी रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर को कुछ समय पहले ही सौंपी गई थी। 

अब उपायुक्त सिरमौर ने प्रधान की सभी शक्तियां अगले 6 महीने के लिए उपप्रधान को जारी करने के निर्देश दिए है। अगले 6 महीने तक पंचायत प्रधान ना तो पंचायत में आ सकते हैं, ना ही वह कोई भी कार्य कर सकते हैं। काटली पंचायत में अब प्रधान का कार्यभार भी उपप्रधान मनोज गौतम देखेंगे।  उधर जब इस संदर्भ में बीडीओ पच्छाद रमेश कुमार शर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि काटली पंचायत प्रधान की शक्तियां छीनने से संबंधित निर्देश मिल चुके है, जिसे की पंचायत को भेज दिया गया है। उधर जिला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि काटली पंचायत प्रधान पर सीमेंट की हेराफेरी के आरोप लगे थे, जिसमें जांच अधिकारी ने चार्ज प्रूफ किए थे। जिस पर उपायुक्त सिरमौर में काटली पंचायत प्रधान की आगामी 6 महीने के लिए शक्तियां छीनकर उपप्रधान को जारी कर दी है।

टिप्पणियाँ