सिरमौर: डाकघर चाड़ना में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत खोले जा चुके है 90 खाते

 


जिला सिरमौर के शाखा डाकघर चाड़ना में इस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत 90 खाता खोला जा चुका है ये डाकघर सिरमौर जिला के तहत आने वाले उप डाकघर हरिपुरधार के तहत आता है।अभी तक इस डाकघर मे 90 खाता महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का खोला जा चुका है जो कि सोलन मण्डल में मिसाल के रूप में देखा जा सकता है इसमें दो वर्ष के लिए 7.5% ब्याज दर के हिसाब से ब्याज देय है तथा ये खाता महिला के इलावा छोटी लड़कियों का  यानी फीमेल जेंडर वो चाहे एक दिन की ही लड़की कियूं न हो अथवा 100 वर्ष की महिला हो ये खाता खोला जा सकता है । 

इसमें न्यूनतम राशि  1000/- तथा अधिकतम राशि 200000/- एक मर्तबा जमा की जा सकती है डाक विभाग द्वारा ये योजना शुरू की गई है जो बहुत ही लोकप्रिय हो रही है। शाखा डाक पाल रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि इस योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है तथा डाक विभाग की ये योजना बहुत ही लोकप्रिय बनती जा रही है।

टिप्पणियाँ