हिमाचल के स्वादिष्ट व्यजन पतरोड़े या पातीड़, शुरू हुआ पतरोड़े या पातीड़ का मौसम।


पहाड़ी राज्य हिमाचल में ऐसे कई स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हिमाचल का ऐसा ही एक प्रमुख पकवान है "पतरोड़े या पातीड़" जोकि हिमाचल प्रदेश में मानसून के मौसम में बड़े चाव से बनाई व खाई जाती है। "पतरोड़े या पातीड़" का मौसम शुरू हो गया है साथ ही इनके चाहवानों का रुझान भी बढ़ने लगा है। 


खेत में उगने वाले बड़े -बड़े अरबी के पत्तों को तोड़कर मक्की के आटे या बेसन में नमक व हल्के मसालों को मिलाकर पत्तो पर लेप लगाया जाता है। फ़िर अपने- अपने तरीके से पतरोड़े उबालकर और तलकर इन्हे परोसा जाता है। आजकल बाजारों में पतरोड़े के पत्ते बिकने शुरू हो गए हैं। 


तासीर के गर्म माने जाने वाले पतरोड़े देखने में जितने आकर्षक लगते हैं खाने में उससे भी कहीं ज्यादा स्वादिष्ट होते  हैं। ये हिमाचल प्रदेश की प्राचीनतम व्यंजनों में से एक है जो आज भी लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं। मानसून की बरसात में गर्म पतरोड़े या पातीड़ खाने का अलग ही मज़ा है। फास्ट फूड ने पारंपरिक व्यजनों की जगह ले ली है लेकिन पतरोड़े आज भी हिमाचल में लोगों की पसन्द है। 


#HP #khabarhachal #PatrodeDish

टिप्पणियाँ