संजय राजन, सराहां, सिरमौर
सराहां 21 जून
विश्व योगा दिवस पर बुधवार को पच्छाद के विभिन स्थानों पर योगा किया गया इसी कड़ी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में छात्राओं व अध्यापकों ने योगाभ्यास किया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कर्म सिंह ने सभी को योगाभ्यास करवाया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई।वही सराहा शंकर विद्या निकेतन पब्लिक हाई स्कूल में योग दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के शारिरिक अध्यापक अनुराग कुमार द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासन्न करवाये गये जिसमे सूर्य नमस्कार अनुलोम-विलोम पद्मासन्न, ताडासन्न, त्रिकोण आसन, वृक्ष आसन आदि आसन करवाये गये।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक महेन्द्र पाल नेहरू तथा प्रधानाचार्या डा0 रागिनि नेहरू भटनागर ने विद्यार्थियों को योग को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे। वही उदय पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस पर विद्यार्थियों व शिक्षको ने योगा किया व योग को अपने जीवन मे सम्मिलित करने का प्रण लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने योग दिवस की विस्तृत जानकारी दी।
वही अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस पर उदय पब्लिक स्कूल द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी अध्यापकों तथा छात्रों के द्वारा योग क्रियाएँ की तथा प्रणायाम किया। इस योग दिवस पर सूर्य नमस्कार से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी छात्रों ने योग क्रियाएं की / उप-प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा योग दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी और प्रतिदिन योग करने के लिए बच्चों से आग्रह किया.



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें