बनाह घिन्नी पंचायत प्रधान अरुणा शर्मा ने उठाया मण्डी खड़ाना व मताहन रोड का मुद्दा

 सराहां 29 जून

बनाह धिन्नी पंचायत की प्रधान  एडवोकेट अरुणा शर्मा ने  मंडी खडाणा पीडब्लूडी रोड़ की खस्ता हालात के बारे में एसडीएम पच्छाद को अवगत करवाया।यहाँ प्रेस को दिये एक बयान में उन्होंने बताया कि गत बुधवार को विकास खण्ड पच्छाद के कार्यालय में एसडीएम पच्छाद की अध्यक्षता में बस रुट सर्वे की बैठक हुई इस बैठक में बस अड्डा प्रभारी व पीडब्लूडी विभाग से भी अधिकारी उपस्थित रहे।एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव धीमान ने पीडब्लूडी विभाग को सड़क की मुरम्मत करने के लिए बजट का प्रावधान करने के निर्देश दिए व यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।इस बैठक में सराहां से मण्डी खड़ाना के लिए दिन में बस रूट का प्रावधान करने की भी मांग रखी गई जिस वजह से लोगों को दिन में भी बस सुविधा मिल सके।उन्होंने बताया कि मण्डी खडाणा सड़क की दुर्दशा के बारे में पहले भी पीडब्लूडी मंत्री  को ज्ञापन दिया गया व मंत्री महोदय द्वारा एक्सीन सराहां को निर्देश भी दिए गए थे कि इस सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया जाए लेकिन पीडब्लूडी विभाग द्वारा अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।इस बैठक में बनाह धिन्नी प्रधान द्वारा सराहां से मताहन के लिए बस रूट उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया गया ।प्रधान द्वारा पीडब्लूडी मंत्री  को भी मताहन से सराहां के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए रिपेरजेंटेशन दी गई जिस पर कार्यवाही करते हुए मैनेजिंग  डाइरेक्टर शिमला को इस पर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं।मंदिखरद

टिप्पणियाँ