- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 23 जून
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर शुक्रवार को ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र दत शर्मा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे प्रदेश कॉंग्रेस की सचिव दयाल प्यारी विशेष रूप से उपस्थित रही।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिये किये गये विकासात्मक कार्यो की चर्चा की व उनके द्वारा बताए गये मार्ग का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा ली।इस अवसर पर सदस्यों द्वारा सिविल अस्पताल सराहां में मरीजों का कुशलक्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की व उन्हें फल भी वितरित किये गये।सभा मे जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा,ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष सतेंद्र नेहरू, बनाह घिन्नी पंचायत की प्रधान अरुणा शर्मा,विजय शर्मा,मदन स्वरूप,दीपक शर्मा, गिरीश भारद्वाज,संजय गौतम,पृथ्वी सिंह,अरुण शर्मा,जसपाल सिंह,सुशील गौतम, किरण लता,सहित कई लोग मौजूद थे।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें