प्रदेश महिला कॉंग्रेस की सचिव राजेश्वरी शर्मा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से की मुलाकात


सराहां 19 जुलाई 

प्रदेश महिला कॉंग्रेस की सचिव राजेश्वरी शर्मा ने हिमाचल के  मुख्य मंत्री  सुखविंदर सिंह सुखू  से शिमला मे मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड मे नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा की तथा माननीय मुख्य मंत्री जी और सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे तुरन्त पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने और हालात को जल्दी से जल्दी दुरुस्त करने के लिए किये गये प्रयासों  की  प्रशंसा कीऔर आश्वासन दिया कि इस आपदा की स्थित मे पुरी पचछाद कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।

गौर तलब है कि राजेश्वरी शर्मा  पहले भी प्रदेश स्तर की कई कमेटीयों मे काम कर चुकी है जेसै नार्दन रेलवे,प्रदेश टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी ,शिक्षा एवं संस्कृति सलाहकार बोर्ड ,प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड व जवाहर नवोदय विद्यालय मैनेजिंग कमेटी आदि।

टिप्पणियाँ