सराहां 27 जुलाई
नागरिक चिकित्सालय सराहां में विश्व हेपेटाइटस दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. सन्दीप शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लीवर से सम्बंधित बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाना है। इन बिमारियों से बचने के लिए हमें आजकल साफ व उबले पानी का सेवन करना चाहिए 'ताकि हम हेपेटाइटस से बच सके। इसके अतिरिक्त हमें हेपेटाइटस - B से बचने के लिए टीकाकरण करवाना आवश्यक है। लीवर हमारे शरीर का बहुत ही बहुमुल्य अंग है इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेवारी है। इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद सांगला व डा. बीना सांगल ने तपैदिक रोग से बचाव व उनका उपचार ,इंद्रधनुष व प्रतिरक्षण कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थित लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी ।इस अवसर पर तीन दर्जन लोग मौजूद थे।यह जानकरी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर कुमार शर्मा ने प्रेस को दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें