राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला सराहां में एक कार्यक्रम आयोजित

 


सराहां 5 जून

राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला सराहां में एसएमसी प्रधान मोहन दत की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  मनोहरी देवी मेमोरियल छात्रवृति,ओम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल छात्रवृत्ति व अनिशा गुप्ता मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत 12 छात्राओं को2000 रुपये प्रति छात्रा बतौर छात्रवृति प्रदान की गई।यह छात्रवृत्ति डॉ वी के गुप्ता व डॉ मधुरिमा गुप्ता द्वारा प्रतिवर्ष छात्राओं को प्रदान की जाती है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने डॉ वीके गुप्ता व डॉ मधुरिमा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस नेक कार्य की प्रशंसा की तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वो इसी तरह से विद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहित करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ