सराहां 8 जुलाई
सराहां में पच्छाद भाजपा मंडल की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ने की। बैठक में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रही।बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान को 15 जुलाई तक जो पंचायतें अभी बची है उन पंचायतों में जाकर केंद्र सरकार की जनप्रिय नीतियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक केंद्र सरकार की जनप्रिय नीतियों को लेकर जाने की बात की गई।
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समेत प्रदेशों में भी सम्मान विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो बजट पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत लगाया जा रहा है उस के माध्यम से राजगढ़ व पच्छाद क्षेत्र की 9 सड़कों पर करीब 400 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे है। ।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश से बंपर जीत मिलेगी व केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार सत्तासीन होगी। इस मौके पर कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर शिव कुमार गुप्ता,तारा दत्त शर्मा, भूपेंद्र भंडारी,जगदीश अत्री,अनूप शर्मा व नरेंद्र कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें