एसवीएन पब्लिक स्कूल सराहां की जाह्नवी नेहरू व आशिमा ठाकुर ने सिरमौर के 10 बच्चों में अपना नाम करवा दर्ज



सराहां 2 अगस्त 

एसवीएन पब्लिक स्कूल सराहां की जाह्नवी नेहरू व आशिमा ठाकुर ने सिरमौर के 10 बच्चों में अपना नाम दर्ज करवा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।गौरतलब है कि 2 अगस्त को उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग जिला सिरमौर द्वारा पत्र प्राप्त हुआ जिसमें 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत हि० शिक्षा बोर्ड 2023 में दसवीं कक्षा में 10 स्थानों पर सिरमौर जिला के बच्चों की सूची मांगी


गई है।  उसमे एस० वी० एन. पब्लिक हाई स्कूल की दो छात्राऐं इस श्रेणी में आई। सिरमौर जिला से 11 बच्चों में 2 बच्चे एस० वी० एन० स्कूल के हैं जिन्होंने अपना नाम इन 11 बच्चों की सूची में शामिल किया है।


इस प्रकार 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' योजना के अन्तर्गत 100% में से 19% हिस्सा एस० वी० एन० पब्लिक हाई स्कूल ने हासिल किया। स्कूल प्रबंधक प्रधानाचार्य महोदया, तथा सभी अध्यापक वर्ग तथा अभिभावकों सहित सभी ने इन बच्चों को शुभकामनाएं दी है और  इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ