सराहां 10 अगस्त: छात्राओं की अंडर 14 खेल प्रतियोगिया में कन्या विद्यालय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ।लगभग सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करके आल राउंड बेस्ट ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।विद्यालय ने चैस,वॉलीबाल,बैडमिंटन,भाषण प्रतियोगिता,समूह गान, लोकनृत्य, एकांकी,और इंस्ट्रूमेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया और सोलो सॉन्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता 8 अगस्त से 10 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल शिकोर में आयोजित की गई। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की एसएमसी की बैठक अध्यक्ष मोहन दत की अध्यक्षता में की गई ।जिसमे उन्होंने अभी हाल ही में गागल शिकोर विद्यालय में छात्राओं की अंडर 14 खेल प्रतियोगिया में विद्यालय की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।इस उपलक्ष में बैठक में छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन के लिये विद्यालय में भोज का आयोजन करने का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में भी प्रत्येक क्षेत्र में इस प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें