सराहा मे एसडीएम कार्यालय में एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव कुमार धीमान के नेतृत्व में 15 अगस्त को आकर्षक मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधि व्यापार मंडल के सदस्यों व क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को बुलाया गया।बैठक में सराहां में 15 अगस्त मनाने को लेकर क्या-क्या किया जाना चाहिए उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव कुमार धीमान ने कहा कि सराहां में मनाए जाने वाले 15 अगस्त को कार्यक्रम को और आकर्षित तरीके से मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां,डीएवी पब्लिक स्कूल सराहां, एसवीएन पब्लिक स्कूल सराहां व उदय पब्लिक स्कूल सराहां के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।वही भूतपूर्व सैनिक व राष्ट्रीय स्तर पर पच्छाद व जिला सिरमौर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी व लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाने के लिए और भी आकर्षक कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर तहसीलदार पच्छाद विपिन कुमार, विकास खंड अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी जय लाल कांटा,सीडीपीओ पच्छाद दीपक कुमार व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें