अराजपत्रित कर्मचारी महासभा की सराहां इकाई के चुनाव 25 अगस्त को जजंघर सराहां में

 

सराहां 22 अगस्त

अराजपत्रित कर्मचारी महासभा ईकाई जिला सिरमौर हि०प्र० की बैठक पुर्व जिला महासचिव  नरवीर शर्मा की अध्यक्षता में सराहां विश्राम ग्रह में  सम्पन्न हुई । इस बैठक में विभिन्न विभाग से जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व ग्रामीण विकास, वन, जल शक्ति विभाग लोक निर्माण व अन्य से बैठक में भाग लिया । बैठक में तीन सदस्य चुनाव संचालन कोर्ट का चुनाव किया गया। जिसमें नरवीर शर्मा स्वास्थ्य विभाग  भगत सिंह राजस्व विभाग,  विरेन्द्र  ग्रामीण विकास विभाग का चुनाव हुआ। इसी बैठक में सराहां ईकाई के चुनाव 25 अगस्त को जजंघर सराहां में 1 बजे दोपहर कराने का निर्णय लिया गया । व सभी विभागों के कर्मचारीयों से अनुरोध किया गया कि इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

टिप्पणियाँ