पंचायत बाग पशोग की प्रधान राजेश्वरी शर्मा को इस वर्ष लाल किले पर होने वाले देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए स्पेशल इनवाईटीज के तोर पर आमंत्रित किया


 सराहां 12 अगस्त                                   

ग्राम पंचायत बाग पशोग की प्रधान  राजेश्वरी शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से इस वर्ष लाल किले पर होने वाले देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए नियुक्त किया है। इस से पहले भी 4 अगस्त 2023 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी हिमाचल प्रदेश सरकार ने  राजेश्वरी शर्मा को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया था जो विज्ञान भवन नई दिल्ली मे आयोजित हुआ था जिसमे हिमाचल प्रदेश की महिलाओ को भारत के राष्ट्र पति द्वारा सम्मानित किया गया। 

इसी तरह विश्व जल दिवस पर भी प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मन्त्री  सुखविंदर सिंह   व उप मुख्य मन्त्री माननीय  मुकेश अग्निहोत्री  द्वारा पंचायत बाग पशोग को जल जीवन मिशन के तहत बेहतर प्रदर्शन के लिए जल हे तो जीवन है व हर घर नल, हर घर जल के लिए शिमला मे प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था। 

एक बार फिर ग्राम पंचायत बाग पशोग को स्पेशल इनवाईटीज के तोर पर प्रधान  राजेश्वरी शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 15 अगस्त राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए नियुक्त  किया है ये ग्राम पंचायत बाग पशोग पचछाद व जिला सिरमौर के लिए गर्व का विषय है।राजेश्वरी शर्मा पिछ्ले  28/30 वर्षो से जन सेवा मे सक्रिय है और कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है और पिछले दस वर्षो से प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव के पद पर कार्यरत है। हाल ही मे हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजेश्वरी शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार महिला कल्याण बोर्ड मे नियुक्त किया है। वह लगातार दस वर्ष तक जिला परिषद सिरमौर की सदस्य व उपाध्यक्ष रही व अब ग्राम पंचायत बाग पशोग की प्रधान है। इस अवसर पर उनके पति इंद्र दत शर्मा  जो कि भूतपूर्व सैनिक भी है को भी नियुक्त किया गया है।

टिप्पणियाँ