सराहां में स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ समारोह मनाया गया


स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ के अवसर पर आज उपमंडल पच्छाद के मुख्यालय सराहां में एक सादे समारोह में सबसे पहले सराहां की शहीद स्मारक में एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव कुमार धीमान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये उसके उपरांत एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में एसडीएम महोदय द्वारा ध्वजारोपण किया गया।

इस दौरान तहसीलदार पच्छाद विपिन वर्मा,अश्वनी कुमार, बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा,दीपक कुमार,ग्राम पंचायत सराहां की प्रधान सुरती चौहान,नरेंद्र गोसाई,व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग, भुतपूर्व सैनिक एकता मंच के सदस्य,यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन के सदस्यों सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ