ग्राम पंचायत सराहां ने सम्मानित किये भुतपूर्व सैनिक


मेरी माटी मेरा देश ,माटी का नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्राम पंचायत सराहां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम पंचायत सराहां में रहने वाले भुतपूर्व सेनिको को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सराहां की प्रधान सुरती चौहान,उप प्रधान नरेंद्र गौसाई व अंजेश शर्मा ने यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन, सेना मैडल से सम्मानित लेख राज, इंटेलिजेंस कोर से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त व वर्तमान में प्रधानाचार्य सुनील दत्त,भुतपूर्व सैनिक श्याम स्वरूप ,मुन्ना राम, सुरेंद्र मोहन  और ग्राम पंचायत सराहां के पूर्व प्रधान व अर्धसैनिक बल संगठन से सेवा निवृत्त दीप राम को सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सामने आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई ।अंत मे भुतपूर्व सेनिको ने उन्हें सम्मानित करने के लिये व सामाजिक विषयों पर चर्चा करने के लिये पंचायत प्रधान का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ