सराहां में पच्छाद कांग्रेस की ओबीसी की बैठक में बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को किया याद


 आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को पच्छाद कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक का आयोजन विश्राम गृह सराहां में किया गया. जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष  नरेंद्र दत्त शर्मा  के द्वारा की गई जिसमे कांग्रेस प्रदेश सचिव  दयाल प्यारी ,जिला ओबीसी अध्यक्ष   सतेंद्र नेहरू, उपाध्यक्ष आशोक शर्मा


विशेष रूप से बैठक मे शामिल हुए. बैठक में सबसे पहले ओबीसी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 106 वी पुण्यतिथि उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन चढ़ा कर मनाई गई. जिन्होंने मंडल कमीशन ओबीसी आरक्षण को पहली बार पूरे देश में सुचारू रूप से चलाया. बैठक में संगठन को अधिक सशक्त करने व आपसी तालमेल को बेहतर करने के बारे में चर्चा हुई जिला ओबीसी के महासम्मेलन के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई तथा सराहा में होने वाले राज्य स्तरीय भगवान बावन द्वादशी मेले में आने वाले मुख्य अतिथि के बारे में चर्चा एवं उसमें शामिल होने वाले सदस्यों को चयनित करने बारे भी चर्चा और प्लांट बिक्री होने के बारे में भी बातचीत हुई ताकि आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े इसमें सुझाव यह भी रखा गया कि इस बार मेले में पशु विभाग द्वारा पशु मेले का भी आयोजन किया जाए ताकि किसानों को अच्छी नस्ल के पशु क्रय और विक्रय करने के लिए सुविधा घर द्वार पर ही मिले बैठक में अरुण शर्मा विजय शर्मा संजय गौतम सुशील गौतम मदन शर्मा श्याम मोहन नेहरू तारा दत्त शर्मा दीपक शर्मा गिरीश भारद्वाज रमेश शर्मा सुरेश शर्मा योगेंद्र शर्मा ओम प्रकाश वीरेंद्र शर्मा स्नेहा शर्मा तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए

टिप्पणियाँ