आजाद मंडल पच्छाद की मासिक बैठक आज सराहां में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई
आजाद मंडल पच्छाद की मासिक बैठक आज सराहां में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में वर्षा के कारण हुए नुकसान का सभी पदाधिकारियों से जायजा लिया गया व संबंधित रिपोर्ट को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहेबैठक में पूरे विधानसभा क्षेत्र में जिन लोगों के घर गौशाला खेत डंगे व लिंक रोड का नुकसान हुआ है उसका आकलन किया गया
इस अवसर पर मुसाफिर ने कहा है की इस आपदा के समय में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनकी सरकार बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों का वहां जाकर दौरा भी कर रहे हैं तथा ज्यादातर समस्याओं का मौके पर निपटारा कर रहे हैं
उन्होंने पच्छाद विधानसभा में राहत कार्यो में तेजी लाने के लिये प्रशासन से गुहार लगाई है। इसके अतिरिक्त फसलों का जो नुकसान हुआ है उसके लिये भी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी और पंचायतीराज मंत्री के समक्ष यह मांग भी रखेंगे कि इस आपदा से हुए राहत कार्यों को जिन्हें मनरेगा के तहत किया जा रहा है उसमें 100 दिन की अवधि में उसे पूरा नही किया जा सकता है इसके लिये मनरेगा के तहत 100 दिनों की अवधि को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए जिससे आमजनमानस को भी लाभ मिलेगा और राहत कार्यों को भी पूरा किया जा सकेगा।
इस बैठक में हिमेन्द्र आंनद मोनी सुधीर ठाकुर ठाकुर ज्ञान गौतम क्षमा दत्त दूनीचंद उषा तोमर हरिदत्त कुंदन सिंह सुनील शर्मा भीमदत्त जगमोहन सिंह धर्मसिंह अरुण ठाकुर सुखदेव सूरतराम रावल श्यामलाल फरमाहे सुरेंद्र सपरा देवेंद्र अत्री सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें