सराहां 26 अगस्त
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की छात्रा श्रेया का चयन नवोदय विद्यालय में होने से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।गौरतलब है कि श्रेया ने इसी सत्र में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित दसवीं कक्षा की परीक्षा 88 प्रतिशत अंक लेकर उतीर्ण की थी व उसने जुलाई में नवोदय की परीक्षा दी थी।श्रेया के पिता गुलाब सिंह पेशे से ड्राइवर है व माता उषा देवी एक कुशल गृहिणी है।वो कन्या विद्यालय से दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात वर्तमान में बॉयज स्कूल सराहां में जमा एक मे विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रही है।अब वो अपनी आगे की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से करेगी।इस अवसर पर कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने खुशी जाहिर करते हुए श्रेया की इस सफलता का श्रेय उसकी कड़ी लगन व मेहनत ,अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन व उसके माता पिता की कर्तव्यपरायणता को देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है व विद्यालय की अन्य छात्राओं को भी कड़ी लग्न व परिश्रम करके अपना लक्ष्य हासिल करने के लिये प्रेरित किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें