संजय राजन द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों एवं उनसे जुड़ी लोककथाओं पर आधारित "धार्मिक स्थल" नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

 


नाहन 8 अगस्त

पच्छाद के धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों एवं उनसे जुड़ी लोककथाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिये संजय राजन द्वारा पच्छाद के धार्मिक स्थल नामक पुस्तक का विमोचन हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने रविवार को यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर के दूसरे वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया। 

इस अवसर पर कृषि विभाग से निदेशक के पद से सेवानिवृत्त डॉ राजेश कौशिक ने कहा पच्छाद के इलाके में स्थित धार्मिक स्थलों की जानकारी तो कई लोगो को होगी लेकिन उस को संकलित करके इस पुस्तक के रूप में जन मानस तक पहुंचाने का  प्रयास सराहनीय है।

वहीं  विश्व हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष,व हिमाचल प्रदेश इतिहास संकलन समिति के सयुक्त सचिव डॉ मनोज शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे देव स्थानों के प्रामाणिक इतिहास लिखने का प्रयास भी  देव ऋण से मुक्ति का साधन बनता है।जिससे इन देव इतिहास को देव धरोहर के रूप में सँजो सकें।लेखक व प्राध्यापक दिलीप वशिष्ठ ने कहा कि पच्छाद के जितने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल हैं उन सभी को अपने प्रयासों व अध्ययन से जनमानस को परिचित करवाने का जो संकल्प लेखक ले कर चले है वो सराहनीय तो है हीअनुकरणीय भी है।

टिप्पणियाँ