चनालग बसाहं में 8 सितम्बर को लगेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मेला

 सराहां 4 सितम्बर

मेला कमेटी बसाहां चनालग की और से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार 8 सितम्बर 2023 को डॉ यशवंत सिंह परमार जी की जन्मस्थली चनालग में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर 8 सितम्बर को प्रातः 10 बजे संगति करण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।दोपहर 12 बज कर तीस मिनट पर मुख्यातिथि का स्वागत किया जाएगा।उसके उपरांत मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात डॉ परमार जी की प्रतिमा में मालार्पण किया जाएगा।उसके उपरांत मुख्यातिथि के सम्बोधन के उपरांत लोक सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा वहीं दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी मेला कमेटी चनालग बसाहां ने प्रेस को दी।


टिप्पणियाँ