लोक निर्माण विभाग ने मनाया इंजीनियर दिवस

 




सराहां 16 सितम्बर

लोक निर्माण विभाग पच्छाद द्वारा अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया।गोरतलब है कि सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें सन 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। भारत में उनका जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उनकी तस्वीर पर मालार्पण कर किया गया।इस अवसर पर जूनियर इंजीनियरिंग सुमीत सोहैल, एसडीओ इंजीनियर जय लाल इंजीनयर जगदीश शर्मा और एक्सईन इंजीनियर दलीप कौंडल ने अपने विचार रखे।उसके उपरांत उपस्थित लोगों ने पौधरोपण भी किया।

टिप्पणियाँ