ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बावन द्वादशी मेले को सफलतापूर्वक सम्पन करवाने को लेकर मंथन

 सराहां 21 सितम्बर

पच्छाद कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जे पी चौहान की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न हुई जिसमे कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव दयाल प्यारी व जिला अध्यक्ष आनंद परमार विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में आगामी 26 तारीख से 28 सितम्बर तक सराहां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बावन द्वादशी मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले को भव्य व आकर्षक बना कर इसके सफलतापूर्वक संपन्न होने को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करेगा।बैठक में यह भी अवगत करवाया गया कि  मेले में 27 तारीख को पंचायती राज विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह व 28 तारीख को उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान मुख्यातिथि होंगे। बैठक गत दिनों माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह द्वारा अपनी जमा पूंजी से आपदा राहत कोष में 51 लाख रुपये की राशि दान करने पर संकट की इस घड़ी में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की गई ।तथा कहा गया कि उनका यह कृत्य औरों के लिये प्रेरणा का स्तोत्र है।बैठक में संजय गौतम को मुख्यमंत्रो आपदा कोष में 21 हजार रुपये देने, विजय शर्मा को मुख्यमंत्रो आपदा राहत कोष में 11 हजार रुपये देने व भूपेंद्र ठाकुर को उनके जॉन से 11हजार रुपये एकत्रित कर दान देने के लिये सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू, सिरमौर सिंह,प्रदीप कंवर,कर्म सिंह,संजीव तोमर,विजय शर्मा,शकुंतला चौहान, जसपाल ठाकुर,मदन स्वरूप,रमेश शर्मा,भूपेंद्र ठाकुर,हरि किशोर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ