राजकीय स्नातक महाविद्यालय सराहाँ में अभिभावक – शिक्षक संघ की आम सभा का आयोजन प्राचार्या डा. अनिता ठाकुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 23/09/2023 को महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इस बैठक में अभिभावक, शिक्षक एवम् गैर-शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और सत्र 2023-2024 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सुरेश कुमार को अध्यक्ष, कौशल कुमार को उपाध्यक्ष, प्रो. सुध्यान नेगी को सचिव, राजेश जिंदल को वरिष्ठ सलाहकार तथा शीतल शर्मा को सलाहकार चुना गया।
कोषाध्यक्ष के रूप में शम्भू नाथ का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी सदस्यो के रूप में सिरमौर सिह, अमित शर्मा, प्रदीप गौतम, प्रो. जगमोहन ठाकुर, प्रो. मोल्लम डोलमा और प्रो. सुदेश कुमार को चुना गया। बैठक की शुरूआत प्रो. सुध्यान नेगी द्वारा अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई तथा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या महोदया ने पीटीए के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे और छात्रो के उज्ज्वल भविष्य के लिये पीटीए के योगदान एवम् सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर पुराने पीटीए अध्यक्ष राजेश जिंदल ने भी अपने अनुभव सांझा किये तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हर सम्भव सहयोग देने की बात कही। बैठक का समापन प्राचार्या महोदया के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें