- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 7 सितम्बर आजाद पच्छाद मंडल के सेनधार नारग एवं वासनी जॉन की एक बैठक आज नारग में मंडल अध्यक्ष बेलीराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे
बैठक में सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई आपदा में जिन लोगों की जान गई है उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया एवम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई इसके उपरांत पच्छाद क्षेत्र में हुए नुकसान का भी आकलन किया गया बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया कि प्रदेश में जो राहत एवं पुनर्वास कार्य चल रहे हैं सरकार उसमें थोड़ी तेजी लाएं
पच्छाद क्षेत्र की जो सड़के बंद पड़ी हैं उन्हें जल्दी से जल्दी खोला जाए सभी इलाका वासियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से यह मांग की है की नारग कॉलेज जिसे भाजपा ने बंद कर दिया था उसे दोबारा शुरू किया जाए इसके अतिरिक्त नारग अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ के जो पद खाली हैं उन्हें भरा जाए सेनधार के विभिन्न स्कूलों में जो शिक्षकों के पदक हैं उन्हें भी भरा जाए
मधेश उठाउ पेयजल योजना को सुचारू रूप से चालू किया जाए इसके अतिरिक्त गिरी नदी से स्वयंवर जहर भुरशिंग घिन्नीघाड़ के लिए जो उठाउ पेयजल योजना बनाई गई है इसे भी शुरू किया जाए
बैठक में वरिष्ठ नेता देवेंद्र शास्त्री पूर्ण ठाकुर करण सिंह धर्म सिंह पँवार इंदिरा कश्यप यजवेंद्र सिंह अरुण ठाकुर आशीष सिंगिटा जितेंद्र वर्मा नवीन शर्मा प्रदीप ठाकुर पदम सिंह राजीव शर्मा (अन्नू)रणधीर सिंह लता ठाकुर आत्माराम सिंह दौलत राम सिंह किशन सिंह ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें