सराहां 6 सितम्बर
प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी सराहां का राज्य स्तरीय बावन द्वादशी मेला इस माह की 26 से 28 सितम्बर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिये एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मेले के आयोजन को लेकर प्रत्येक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।गई। बैठक में फण्ड कलेक्शन,स्मारिका के प्रकाशन के बारे में, स्वागत उप समिति,ठहरने की व्यवस्था,बावन भगवान की शोभा यात्रा,मंदिर,शोभायात्रा, नोका विहार व आतिशबाजी उप समिति,बैंड की व्यवस्था,ध्वनि प्रसारण व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था,पानी की व्यवस्था,बस सेवाएं,सफाई व्यवस्था,चिकित्सा सुविधा,अग्नि शमन व्यवस्था,खेल कूद प्रतियोगिया,दंगल का आयोजन के लिये उप समिति,प्लाट आबंटन उप समिति,स्टेज व्यवस्था,प्रदर्शनी का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति,मेले का प्रचार,आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध,भोजन व्यवस्था,झूला लगवाने बारे में विस्तृत चर्चा की गई व उप समितियां गठित की गई।मेले में सफाई व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने व प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिये विशेष हिदायतें दी गई। बैठक में सांस्कृतिक संध्याएं तीनो दिन होगी जिसमें पहले और तीसरे दिन रात्रि 10 बजे तक प्रोग्राम चलेंगे जबकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या रात्रि 12 बजे तक होगी।बैठक में तहसीलदार पच्छाद विपिन वर्मा,जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, सहित समस्त विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि ,व्यापार मंडल सराहां के सदस्य,स्थानीय व निवासी मौजूद थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें