हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की यशवंत नगर शाखा द्वारा एक दिवसीय वितीय साक्षरता शिविर का अयोजन किया गया
सराहां 11 सितम्बर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की यशवंत नगर शाखा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के कोटला बड़ोग गांव में एक दिवसीय वितीय साक्षरता शिविर का अयोजन किया गया।शिविर के दौरान उपस्थित ज़न समूह को बैंकिंग प्रणाली तथा केंद्र व हिमाचल सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं जैसे पीएमजेजेवाई, एपीवाइ, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना,सशक्त महिला ऋण योजना बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गईं।कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते हुए शाखा प्रबंधक श्याम सिंह वर्मा ने यूपीआई फ्रॉड के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया तथा इससे बचने के उपायों को भी बताया गया।इस अवसर पर कार्यालय सचिव संजीव गौतम ने अन्य भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित लोगों को प्रदान की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें