राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ मनोज शर्मा सराहां कॉलेज में विशेष अतिथि

 



डॉ0 मनोज शर्मा को राष्ट्रीय सन्मान प्राप्त करने के बाद सराहा महाविद्यालय  में शिक्षाविद के रूप से जलपान पर विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। इस मौके पर डॉ0 मनोज शर्मा ने इस अवसर पर सभी से अपने विचार सांझा किये जिसमे अपने गांव से लेकर विज्ञान भवन नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिलने वे शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सन्मान जिसे भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद एवम विश्व हिंदी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित  किया गया था। अपनी हाल ही में प्रकाशित शोध पुस्तक को  कॉलेज पुस्तकालय के तीन प्रतियां भेंट की जिससे महाविद्यालय के छात्र रियासत सिरमौर में राजवंश का इतिहास एवम स्थानीय भूरेश्वर मन्दिर का प्रामाणिक इतिहास पढ़ सके एवम अपने स्थानीय विशेष स्थानों के भाषा साहित्य इतिहास को लेकर गौरव महसूस करें। इस अवसर पर हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर  डोलमा  ने डॉ0 मनोज शर्मा का परिचय पत्र पड़ा । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 अनिता ठाकुर ने डॉ0 मनोज शर्मा का धन्यवाद करते हुए छात्रों को अपनी संस्कृति साहित्य इतिहास को जानते हुए आगे बढ़ने को लेकर  प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ