G 20 की डिनर पार्टी में जाकर सुक्खू ने मारा मास्टर स्ट्रोक।वही मोदी ने खास अंदाज में मिल कर विरोधियों की बोलती की बंद

 


G20 की दिल्ली में चल रही बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा शनिवार को डिनर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न  राष्ट्राध्यक्षों के इलावा देश के गणमान्य लोग व विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित थे।गोरतलब है कि कोंग्रेसी नेताओं ने इस डिनर से दूरी बनाए रखी  हैं व कॉंग्रेस शासित प्रदेशों के अन्य मुख्यमंत्री भी कोई न कोई बहाना बना कर वहाँ नहीं गए।लेकिन सीएम सुक्खु ने न केवल महामहिम राष्ट्रपति के न्योते का सम्मान किया बल्कि मौका मिलते  ही प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल की आपदा से हुई स्थिति से भी अवगत करवाया।और उन्हें हिमाचल आने क़ा न्यौता भी दिया।सूत्रों के मुताबिक डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की नजर जब हिमाचल के सीएम सुक्खू पर पड़ी तो वो उनसे बड़ी आत्मीयता से मिले।यही नही उन्होंने सुक्खू को कई राष्ट्राध्यक्षों से भी  मिलवाया।इससे पहले भी वो हिमाचल में आई आपदा को लेकर प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं।आपदा के समय उनके द्वारा किये गये कार्यों की वर्ल्ड बैंक भी प्रशंसा कर चुका है।गोरतलब है कि वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष भी इस डिनर में मौजूद थे।

टिप्पणियाँ