सराहां में 6 बजे होगा रावण दहन

 सराहां 24 अक्टूबर


बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का त्यौहार आज पूरे पच्छाद में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने जहाँ अपने पारम्परिक अंदाज मे गोबर के 10 उपले बनाकर उडद की दाल ,चावल दही व शक्कर का प्रसाद लगा कर अपने उपकरणों की पूजा की गई


वही सराहां के श्री राम लीला क्लब के सदस्यों द्वारा भी इस पर्व को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है।क्लब के सदस्य अलग अलग जगहों पर कहीं रावण का पुतला तो कहीं झांकी बनाने में व्यस्त है,।आज सायें तीन बजे सराहां के राम मंदिर से झांकी निकली जाएगी जो पहले सराहां बायपास तक जाएगी उसके उपरांत वहाँ से वापिस आकर 6 बजे कुश्ती ग्राउंड पहुँचेगी ।उसके उपरांत आतिशबाजी का जबरदस्त शो होगा तदोपरांत रावण का दहन किया जाएगा।इसी दौरान पंचायत भवम के प्रांगण में हलवे का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।इसके पश्चात सराहां में चल रही रामलीला में आज भगवान राम  माता सीता,लक्ष्मण,व बजरंग बली हनुमान सहित अयोध्या पहुंचेंगे।जहाँ उनका राज तिलक होगा।इसी के साथ पिछले दस दिनों से चली आ रही रामलीला के मंचन का समापन होगा।

टिप्पणियाँ