सराहां 2 अक्टूबर
सोमवार को विकास खंड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली बनाह धींनी पंचायत में जनरल हाउस की बैठक पंचायत प्रधान अरुणा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत घर में आयोजित की गई ।इस बैठक में पंचायत वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।और पंचायत का कोरम पूरा हुआ।इस अवसर पर पंचायत में आने वाले दिनों में चलाई जाने वाले विकासात्मक कार्यो व स्थानीय निवासियों के मनरेगा के तहत किये जाने वाले कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में गत दिनों इलाके में बारिश से हुए नुकसान पर भी चर्चा की गई तथा भयंकर बारिश से प्रदेश में आई आपदा पर भी चर्चा की गई।बैठक में पंचायत प्रधान अरुणा शर्मा ने पंचायत वासियों से प्रदेश में आई आपदा के लिये पंचायतवासियो से मुख्यमंत्रो आपदा राहत कोष में दान देने की अपील की जिस पर पंचायत वासियो ने बढ़ चढ़ कर अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि जमा करवाई जा रही है ।
बैठक में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की शपथ ली गई।इस अवसर पर सम्पूर्ण पंचायत को स्वच्छ रखने का भी ग्रामवासियों से आवाहन किया गया।
बावन द्वादशी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं
![]() |
| इंजीनियर जगदीश शर्मा ,सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग ,सब डिवीज़न गागल शिकोर |
![]() |
| एडवोकेट अरुणा शर्मा ,प्रधान बनाह धींनी |
![]() |
| विजय शर्मा सचिव ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी पच्छाद |
![]() |
| नीलम शर्मा,जिला परिषद सदस्य बाग पशोग वार्ड |
![]() |
| बाबू राम शास्त्री,अध्यक्ष किसान सभा पच्छाद |








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें