सराहां
सराहां के समीप काहन गाँव के रहने वाले वंश भारद्वाज का चयन नवोदय विद्यालय में होने से गाँव मे खुशी का माहौल है। गोरतलब है कि वंश भारद्वाज के पिता कौशल शर्मा काहन स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत हैं जबकि माता
अर्चना शर्मा एक गृहणी है ।। वंश भारद्वाज ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा उदय पब्लिक स्कूल सराहां से प्राप्त की है,और हाई स्कूल की पढ़ाई एस वीएन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है।व वर्तमान में वो राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में अध्ययन कर रहे थे। वंश भारद्वाज ने दसवीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वंश भारद्वाज का चयन अब जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में ठियोग(शिमला) को हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें