संजय राजन सराहां सिरमौर
सराहां 14 अक्टूबर
प्रदेश में गत दिनों आईं आपदा से निपटने के लिये भूतपूर्व सैनिक एकता मंच पच्छाद के सदस्य भी प्रदेश सरकार के साथ खड़े है।इस कार्य के लिये सरकार द्वारा बनाए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिये संगठन के सभी सदस्यों ने मिल कर एक लाख ग्यारह हजार की राशि जमा की है जिसे जल्द हो सँगठम के सदस्य माननीय मुख्यमंत्री को सोपेंगे।शनिवार को मंच की विशेष बैठक मंच के अध्यक्ष लाल चंद की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया जिसमे संगठन के सदस्य जल्द ही मुख्यमंत्री महोदय से मिलने का समय लेंगे और उन्हें एकत्रित की गई यह धनराशि सौंपेंगे।बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में अगले माह में ऑनलाइन माध्यम से या बैंक में जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के बारे में भी अवगत करवाया गया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें